पंखों का रंग-बिरंगा संसार

रंगों की पसंद पूर्णतया निजी पसंद का मामला है और इसीलिए सभी कंपनियाँ अनेक रंगों में अपने पंखे उपलब्ध कराती हैं।

किसी समय में सिर्फ सफेद और भूरे रंग के पंखे ही प्रचलन में थे किन्तु आज लोग कुछ अलग-सा हटकर चीज की माँग करते हैं। अपने ही शहर में पंखे बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि आजकल लोग जिस प्रकार अपने घरों की भीतरी दीवारों और पर्दों आदि के रंगों के साथ प्रयोग करते हैं, वैसे ही वे पंखों के रंगों के लिए कुछ मुक्त विचार रखने लगे हैं।

और कंपनियाँ भी कौनसा disney-little-mermaid-ceiling-fan-73219अपने ग्राहकों की माँग को पूरा करने में कोई कसर छोड़ती हैं। कई कंपनियों के पंखे आपको सफेद, दूधिया और भूरे रंग के अलावा गुलाबी, पीले, हरे, जामुनी, नीले और-तो-और कई रंगों के डिज़ाइन वाले भी मिल जाएंगे।

बस, आप भी अपनी दीवारों-फर्नीचर-पर्दों और अपनी कल्पनाओं के अनुकूल पंखा ले आइए ताकि पंखे की ठंडी-ठंडी हवा खाते हुए आप उसे निहारते हुए भी ना थकें।


 महत्वपूर्ण लिंक्स:

 

(इस जानकारी से आपके किसी अपने का फायदा हो सकता है, इस पेज को अपने ग्रुप में शेयर जरूर करें)

शॉप Smart. Live स्मार्ट.