अपना पहला माइक्रोवेव ओवन कैसे खरीदें

अपने घर के लिए या छोटे रेस्टॉरेंट के लिए कौनसा ओवन बढ़िया रहेगा, किस साइज़ का ओवन खरीदें, उसमें क्या-क्या फीचर होने चाहिए, कितना बजट होना चाहिए, आदि।

Microwave-oven-006

आज ओवन सिर्फ खाना गर्म करने का साधन नहीं, बल्कि एक संपूर्ण खाना पकाने का साधन है। और जिन लोगों को कुकिंग का शौक है या जिनके यहाँ खाना ज़्यादा वैराइटी में बनता है, उनके लिए तो ओवन एक वरदान से कम नहीं है। यदि आप भी अपने रसोईघर को आधुनिकतम बनाने की चाह में या अपनी पत्नी या माँ, जो भी पूरे घर के लिए खाना बनाती हों, उनकी मदद के लिए एक ओवन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अापके लिए सबसे बढ़िया ओवन पसंद करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं।

इन बिन्दुओं को ध्यान में रखकर अपने घर के लिए ओवन खरीदिए और अपनी रसोई से संबंधित हर तरह का काम जैसे कुकिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहीटिंग आदि बढ़िया तरीके से कीजिए।

माइक्रोवेव ओवन के प्रकार

सोलो माइक्रोवेव ओवन
यह एक बेसिक माइक्रोवेव ओवन है जो कि खाने को पकाने और गर्म करने, डिफ्रॉस्ट करने के लिए एक सी हीटिंग देता है।

इसकी विशेषताएँ: कनवेन्शनल माइक्रोवेव के बजाय सोलो माइक्रोवेव ओवन खाना बहुत तेजी से गर्म और डिफ्रॉस्ट करते हैं।
इसके उपयोग: खाने को गर्म करने या डिफ्रॉस्ट करने के लिए ये बेहतर होते हैं।
इसकी सीमाएँ: इसमें आप ग्रिलिंग नहीं कर सकेंगे।
कीमत: 3,000 रुपए से शुरू

ग्रिल माइक्रोवेव ओवन
यह दरअसल एक सोलो माइक्रोवेव ओवन ही है जिसमें हीटिंग कॉइल होती है जो कि ग्रिल करने, टोस्ट करने या रोस्टेड खाना पकाने के काम आती है। इसमें एक ग्रिलिंग प्लेट या तारों से बनी रैक होती है जो कि खाने को ग्रिल के और नजदीक ले आती है। इसको माइक्रोवेव और कनवेक्शन मोड के कॉम्बीनेशन में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने के लिए काम में लिया जा सकता है।

इसकी विशेषताएँ: ग्रिल मोड पर यह खाने की बाहरी सतह को कुरकरा और क्रिस्पी बनाता है जबकि भीतर से खाना सॉफ्ट रहता है।
इसके उपयोग: कबाब, टिक्का और कुरकुरा पराँठा बनाने के लिए ये बेहतर सिद्ध होते हैं।
इसकी सीमाएँ: इसमें आप बेकिंग नहीं कर सकेंगे।
कीमत: 4,000 रुपए से शुरू

कनवेक्शन माइक्रोवेव ओवन
यह माइक्रोवेव और कनवेक्शन, दोनों तकनीकों को काम में लेने वाला ओवन है जो कि लगभग सभी प्रकार के खाने जैसे बिस्कुट, केक, पिज्जा, रोस्टेड फूड आदि बनाने में सक्षम होता है। इसमें एक हीटिंग ऐलीमेंट होता है और एक पंखा होता है जो कि गर्म हवा को ओवन में चारों ओर समान रूप से गर्म करने का काम करते हैं।

इसकी विशेषताएँ: कनवेक्शन माइक्रोवेव ओवन में खाना बहुत तेजी से तैयार होता है जो कि बड़ा क्रिस्पी भी होता है।
इसके उपयोग: केक, बिस्कुट और रोस्टेड मीट आदि बनाने के लिए ये बेहतर होते हैं।
इसकी सीमाएँ: इसमें आप कुकिंग से संबंधित सभी तरह की जरूरतें पूरी कर सकते हैं।
कीमत: 6,000 रुपए से शुरू

ओवन टोस्टर ग्रिलर
इस ओवन की छत में हीटिंग कॉइल होती हैं जो कि बेकिंग और ग्रिलिंग से संबांधित खाने में आपकी मदद करती हैं। यह ओवन बारबेक्यू, ग्रिल और बेक फूड जैसे मफ्फिन, केक, बिस्कुट आदि बनाने में सबसे बढ़िया होता है।

इसकी विशेषताएँ: कनवेक्शन माइक्रोवेव ओवन में खाना बहुत तेजी से तैयार होता है जो कि बड़ा क्रिस्पी भी होता है।
इसके उपयोग: बारबेक्यू, ग्रिल और बेक फूड जैसे मफ्फिन, केक, बिस्कुट आदि बनाने के लिए ये ओवन बेहतर होते हैं।
इसकी सीमाएँ: इसमें आप सिर्फ बेकिंग और ग्रिलिंग की जरूरतें पूरी कर सकते हैं।
कीमत: 3,000 रुपए से शुरू

माइक्रोवेव ओवन खरीदते समय ध्यान रखने योग्य फीचर्स

(इस जानकारी से आपके किसी अपने का फायदा हो सकता है, इस पेज को अपने ग्रुप में शेयर जरूर करें)

शॉप Smart. Live स्मार्ट.