स्पीड कंट्रोल के लिए रेग्यूलेटर

पंखों की रफ्तार को कम या ज़्यादा करने के लिए रेग्यूलेटर होते हैं जो दरअसल पंखे को मिलने वाली बिजली के वोल्ट्स को रेग्यूलेट यानि नियंत्रित करते हैं।

कम वोल्ट मिलने से पंखे की मोटर कम RPM पर यानि धीरे घूमती है और परिणामस्वरूप पंखा धीमी रफ्तार पर चलता है और कम हवा देता है। रेग्यूलेटर द्वारा वोल्ट्स बढ़ा देने पर पंखा तेज़ चलता है और ज़्यादा हवा देता है।

बदलती हुई तकनीक के परिणामस्वरूप आजकल बाज़ार में कई तरह के रेग्यूलेटर मिलते हैं और इसकी वज़ह से ग्राहकों के पास अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। तकनीक और कार्यप्रणाली के आधार पर आज दो तरह के रेग्यूलेटर मिलते हैं-

रसिस्टेंस वाले इलैक्ट्रिक रेग्यूलेटर: आमतौर पर हमारे घरों-दुकानों-दफ्तरों आदि में जो पुराने अंदाज़ के रेग्यूलेटर लगे होते हैं, वे यही होते हैं। ये आकार में बड़े लेकिन कीमत में सस्ते से होते हैं। इनमें वोल्ट्स को नियंत्रित करने के लिए रसिस्टर लगे होते हैं जो सामान्यतया 5 स्टेप्स में वाेल्ट्स को कम करके पंखे तक भेजते हैं। इसी के अनुसार पंखे की 1 से लेकर 5 तक स्पीड नियंत्रित होती है। ये रसिस्टर जब वोल्ट्स को कम करते हैं तब इससे बिजली की बचत तो होती है लेकिन ये रसिस्टर बहुत गर्मी पैदा करते हैं और परिणामस्वरूप कई बार रेग्यूलेटर जल भी जाते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि स्टेप 5 पर एक इलैक्ट्रिक रेग्यूलेटर 220 वोल्ट्स वाली 75 वॉट्स बिजली पंखे को देता है तो यह स्टेप 1 पर 175 वोल्ट्स वाली 50 वॉट्स बिजली देगा।

कैपेसिटर वाले इलैक्ट्रिॉनिक रेग्यूलेटर: आजकल रेग्यूलेटरों में रसिस्टरों की जगह कैपेसिटर लगे होते हैं जिसके कारण इनका आकार भी छोटा होता है, गर्मी भी इतनी पैदा नहीं करते कि जल ही जाएं।

इलैक्ट्रिॉनिक रेग्यूलेटर दो Screen Shot 2015-04-12 at 2.54.07 pmप्रकार के आते हैं – स्मूद रोटेशन इलैक्ट्रिॉनिक रेग्यूलेटर, जिनमें पंखे की स्पीड स्टेप्स में कम ना होकर स्मूद होती है। दूसरे, स्टेप टाइप इलैक्ट्रिॉनिक रेग्यूलेटर जो सामान्यतया 5 स्टेप्स में पंखे की रफ्तार नियंत्रित करते हैं।

ये थोड़े महँगे तो होते हैं लेकिन ये 40 से 50 प्रतिशत तक बिजली की बचत भी करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि स्टेप 5 पर एक इलैक्ट्रिक रेग्यूलेटर 220 वोल्ट्स वाली 75 वॉट्स बिजली पंखे को देता है तो यह स्टेप 1 पर 175 वोल्ट्स वाली 30 वॉट्स बिजली देगा।

अब आप सोच-विचार कर रेग्यूलेटर का चयन करें और स्मार्ट उपभोक्ता बनकर बिजली और पैसे की बचत करें।


महत्वपूर्ण लिंक्स:

 

(इस जानकारी से आपके किसी अपने का फायदा हो सकता है, इस पेज को अपने ग्रुप में शेयर जरूर करें)

शॉप Smart. Live स्मार्ट.