ICT विक्रेताओं के चैनल के विकास हेतु गेट्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

स्मार्ट इंडिया बनाने की पहल के रूप में गेट्स द्वारा आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने हेतु देश के 50 से अधिक शहरों और विदेशों की ICT इंडस्ट्री से आए लगभग 250 प्रमख प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

Screen Shot 2016-03-02 at 9.52.20 am(बाँए से दाहिनी ओर): नीरज हेदाउ (इकॉमर्स डायरेक्टर – rediff.com), पोलाद पी गराडा (सीनियर मैनेजर मार्केटिंग – तोशिबा स्टोरेज डिवाइसेस), सुभाष चन्द्रा (सीईओ – संगीता मोबाइल्स), चंपक राज गुर्जर (अध्यक्ष – FAIITA), केतन पटेल (सीईओ – क्रिएटिव डिस्ट्रीब्यूशन), केतन मेहता (एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट – infibeam.com), गुरजेन्द्र सिंह विर्दी (संस्थापक एवं संपादक – www.ApniSmartCityLife.com)

ऐमबी वैली, महाराष्ट्र, भारत – 24 फरवरी 2016

गेट्स ने ICT उद्योग के 250 से अधिक प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में ICT रीसेलर चैनल सममिट 2016 का सफल आयोजन किया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में दुनियाभर के तकनीक निर्माताओं के भारत के 50 से अधिक शहरों से बड़े-बड़े रीसेलर्स को एक ही मंच पर एकत्र किया गया जहाँ उन्हें शीर्ष प्रतिनिधियों और खरीददारों से अकेले-अकेले मुलाकात एवं व्यावसायिक बातचीत का अवसर भी मिला।

इस सम्मेलन के प्लैटिनम पार्टनर थे तोशिबा, गोल्ड पार्टनर थे AMD तथा कैनन, और सिल्वर पार्टनर थे फिलिप्स और QNAP. इस सम्मेलन के रीसर्च एवं मीडिया पार्टनर थे GFK-India, नावो इंफॉर्मेटिका तथा स्पायर रीसर्च एंड कंसल्टिंग और इसके मीडिया पार्टनर थे www.ApniSmartCityLife.com, VAR India, CellIT तथा NCN.

गेट्स 2016 सम्मेलन में 170 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें आमंत्रित मेहमानों की सूची में 178 रीसेलर्स प्रतिनिधि और 65 वेंडर प्रतिनिधि शामिल थे जिनके साथ प्रभावशाली वक्ता, इंडस्ट्री के दिग्गज और मीडिया पार्टनर भी सम्मिलित थे। गेट्स द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में आए वेंडर और चैनल पार्टनर मेहमानों की संख्या इस बात की पुष्टि करती है कि भारत में इस प्रकार का पहला सम्मेलन होने के बावजूद यह बेहद सफल रहा, जबकि इसमें प्रवेश सिर्फ निमंत्रण पर आधारित था।

गेट्स के सीईओ, आशीष कपाही ने बताया, “इस सम्मेलन के अंतर्गत निर्माताओं और रीसेलर्स चैनल पार्टनर्स के बीच 800 से अधिक पूर्वनिर्धारित मीटिंग्स सम्पन्न हुईं। यहाँ अनेकों नए व्यावसायिक अनुबंधों की नींव रखी गईं जो कि गेट्स 2016 की बड़ी सफलता है।”

उन्होंने आगे बताया, “गेट्स ने सभी महत्वपूर्ण चैनल प्रतिनिधियों को एक साथ, एक ही जगह एकत्र करके नए और पहले से ही स्थापित निर्माताओं के हित में एक बेहद कारगर मंच उपलब्ध कराया है जो कि चैनल के विकास में एक अहम भूमिका निभाएगा। एक निष्पक्ष मंच के रूप में गेट्स ने इंडस्ट्री के समक्ष आने वाली चुनौतियों और अनेक संभावनाओं पर खुलकर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया।”

सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण आकर्षण था, स्मार्ट पिच, जिसमें इंडस्ट्री के नए और पुराने खिलाड़ियों को सब प्रतिनिधियों और मेहमानों के समक्ष अपने-अपने नवीनतम उत्पादों के बारे में जानकारी देने के लिए सार्वजनिक मंच उपलब्ध कराया गया। इसमें फोटोफास्ट को बेस्ट डिज़ाइन एंड ऐस्थेटिक अवॉर्ड तथा कन्सल नियोवॉट को गेम चेंजर अवॉर्ड के साथ-साथ वाओ प्रेजेंटेशन अवॉर्ड मिला।

सम्मेलन के दौरान अनेक कॉनफ्रेंस प्रोग्राम और कार्यशालाएँ सम्पन्न हुईं जिनका सभी चैनल पार्टनर्स ने भरपूर लाभ उठाया। इनके अलावा मंचासीन शीर्ष प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा भी सभी चैनल पार्टनर्स और निर्माताओं द्वारा बहुत सराही गई। इस चर्चा के लिए इंडस्ट्री का पूर्णतया प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रबुद्ध पैनल तैयार किया गया जिसने समस्त आगन्तुकों के समक्ष ओमनी चैनल रीटेलिंग की चुनौतियों और असीम संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की। इस चर्चा में सम्मेलन में उपस्थित चैनल पार्टनर अतिथियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पैनल से बेबाक सवाल-जवाब किए।

तीन दिवसीय इस सम्मेलन का समापन हुआ ICT इंडस्ट्री ऐक्सीलेंस अवॉर्ड्स के साथ जिसमें गेट्स ने स्टार्टअप इंडिया अभियान को समर्थन देने के लिए निर्माताओं के लिए एक नई श्रेणी सम्मिलित की – हार्डवेयर स्टार्टअप वेंडर ऑफ द ईयर। 50 से भी अधिक शहरों से सम्मेलन में हिस्सा लेने आए चैनल के शीर्ष प्रतिनिधियों ने अवॉर्ड्स के दौरान ही लाइव वोटिंग की जिसके फलस्वरूप वर्ष 2016 का यह अवॉर्ड स्टार्टअप विलेज कोचीन की फिन रोबोटिक्स ने जीत लिया। गेट्स की ओर से आश्वस्त किया गया कि सम्मेलन के अगले सत्र में स्टार्टअप इंडिया को विशेष स्थान दिया जाएगा और देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे उल्लेखनीय हार्डवेयर स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा।

ICT रीसेलर चैनल के लिए आयोजित विशाल भोज के दौरान विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ निर्माता के लिए लाइव वोटिंग के बाद घोषित किए गए बहुप्रतीक्षित ICT इंडस्ट्री ऐक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2016 के परिणाम इस प्रकार रहे-

श्रेणी (वेंडर ऑफ द ईयर)                             विजेता

  1. कम्प्यूटिंग                                                 एचपी
  2. टेबलेट्स और स्मार्टफोन                        एप्पल
  3. पीसी और मोबाइल ऐक्सेसरीज़              लॉजिटेक
  4. इमेजिंग                                                      कैनन
  5. स्टोरेज                                                       सीगेट
  6. प्रिंटिंग                                                        एचपी
  7. डिस्प्ले                                                       सैमसंग
  8. होम नेटवर्किंग                                          डी-लिंक
  9. सॉफ्टवेयर                                                माइक्रोसॉफ्ट
  10. अकाउस्टिक                                            फिलिप्स

विशेष पुरस्कार

  • एप्पल को सबसे इनोवेटिव वेंडर ऑफ द ईयर के लिए विजेता चुना गया
  • फिन रोबोटिक्स को उनके वेयरेबल रिंग के लिए हार्डवेयर स्टार्टअप वेंडर ऑफ द ईयर के लिए विजेता चुना गया
  • कैनन को मार्केटिंग ऐक्सीलेंस वेंडर ऑफ द ईयर के लिए विजेता चुना गया

गेट्स के ऐक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर, के एस वासुदेवन ने बताया, “सभी प्रतिभागियों द्वारा सराहना और उत्साहवर्धन के पश्चात हम इसी वर्ष के अंत तक एक और सम्मेलन का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं। इस सम्मेलन के लिए निर्माताओं और चैनल पार्टनर्स का जैसा सहयोग हमें मिला है, हमें पूरा विश्वास है कि अगले सम्मेलन में उससे भी अधिक संख्या में पार्टनर्स हमारे साथ जुड़कर उसे और भी सफल बनाएंगे।”

# # #

गेट्स का परिचय 

गेट्स, इंडस्ट्री के चैनल इकोसिस्टम में एक अग्रणी नाम है जो कंज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक्स, ऐज्यूकेशन और ICT के क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों को नीतियों और सेल्स के जरिये बाज़ार और कंज्यूमर तक पहुँचने में सहायता करती है। गेट्स ICT रीसेलर्स सममिट प्रमुख प्रतिनिधियों के लिए ऐसे महत्वपूर्ण एवं सफलतम सम्मेलन हैं जहाँ निर्माता अपने रीसेलर्स से अकेले-अकेले व्यावसायिक चर्चाएं कर सकते हैं। तीन दिवसीय इन सम्मेलनों में जहाँ एक ओर निर्माताओं को रीसेलर्स से सीधे-सीधे मिलने का अवसर मिलता है और वहीं दूसरी ओर ज्ञानवर्धक प्रेज़ेंटेशन, बाज़ार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ, बिजनेस नीतियाँ, उपयोगी बिजनेस केस स्टडीज़ जानने और अनौपचारिक तौर पर नेटवर्क बनाने का अवसर भी मिलता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखिए www.thegates.biz

मीडिया संबंधी जानकारी के लिए संपर्क कीजिए: 

के एस वासुदेवन

गेट्स

+91.9480720720, +971506257239

vk@thegates.biz

(इस जानकारी से आपके किसी अपने का फायदा हो सकता है, इस पेज को अपने ग्रुप में शेयर जरूर करें)

शॉप Smart. Live स्मार्ट.