एसी की स्मार्ट शॉपिंग कैसे करें और उसका स्मार्ट उपयोग कैसे करें
आप एसी खरीदने से पहले एसी के बारे में काफी जानकारी लेते हैं- जैसे, एसी कितने प्रकार के होते हैं, कौनसे ब्रांड बढ़िया हैं, बाज़ार में कितनी क्षमता के विकल्प उपलब्ध हैं, कितने बजट में आएंगे आदि-आदि। लेकिन आमतौर पर ये सब जानकारी आप अपने किसी परिचित से लेते हैं जो पहले से किसी एसी को काम में ले रहे होते हैं तो ऐसे में आप निष्पक्ष राय की उम्मीद नहीं कर सकते। वे आपको अपने अनुभव के आधार पर ही राय देते हैं, जानकारी के आधार पर नहीं।
यदि उनका अनुभव किसी एक ब्रांड के एसी को लेकर खराब रहा हो तो वो उस ब्रांड के सभी मॉडलों को सिरे से खराब घोषित कर देते हैं। यदि उनका अनुभव बढ़िया रहा हो तो बस आँख मूंद कर उसी को लेने की सलाह देंगे, आपकी आवश्यकता का और बाज़ार में उपलब्ध अन्य बेहतर विकल्पों का आकलन किए बिना।
या फिर आप किसी शोरूम में जाकर दो-चार ब्रांड के चार-पाँच मॉडल देखकर, सेल्समैन के वादों और दावों पर भरोसा कर बैठते हैं और वो जो सलाह देता है, उसी के आधार पर खरीदारी कर लेते हैं।
तो ऐसे में आप खरीदारी तो कर लेंगे लेकिन कहीं ना कहीं आपको समझौता करना पड़ जाएगा- या तो आप महँगा एसी ले बैठेंगे, या कम क्षमता का एसी ले बैठेंगे या गलत विकल्प चुन लेंगे। फिर ये चीजें रोज़-रोज़ तो खरीदी नहीं जातीं, तो जब एक बार ही कोई इतनी महँगी चीज खरीदनी हो तो खूब सोच-समझ कर खरीदें, निष्पक्ष और संपूर्ण जानकारी के बाद ही खरीदारी करें। यदि आप भी एसी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। यहाँ हम आपको स्मार्ट शॉपिंग के लिए जानकारी दे रहे हैं ताकि आप खुद अपनी आवश्यकताओं का आकलन सही-सही करके बाज़ार में उपलब्ध सब विकल्पों में आपके लिए सबसे बेहतर एसी खुद ही चुन कर खरीद सकें।
यहाँ आपको न सिर्फ एसी खरीदने से संबधित जानकारी दी गई है बल्कि आपको एसी को स्मार्ट ढंग से उपयोग में कैसे लेना है, इसकी भी जानकारी दी गई है ताकि आप अपने एसी को किफायत के साथ काम में लेते हुए सर्वाधिक ठंडक का लाभ ले सकें। अधिकतर लोग एसी ले तो लेते हैं लेकिन वे उसे सही से उपयोग करना नहीं जानते और इसीलिए या तो उनका एसी ढंग से कूलिंग नहीं करता, या बिजली का खर्चा बहुत आता है या उसका सालाना रख-रखाव महंगा पड़ जाता है। इन सब समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक जानकारी यहाँ दी गई है, इसे पढ़ना जारी रखें।
और यहाँ बोनस के रूप में, आपको अपने घरेलू एसी के स्मार्ट उपयोग की जानकारी के साथ-साथ आपकी कार के एसी को स्मार्ट ढंग से कैसे काम में लेना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी गई है, तो पढ़ना जारी रखें।
- अपना पहला एयर कंडीशनर कैसे खरीदें
- एयर कंडीशनर खरीदते समय ध्यान रखने योग्य फीचर्स
- एसी की स्मार्ट शॉपिंग और उसका स्मार्ट उपयोग कैसे करें
- 16 डिग्री या 24 डिग्री… किस सेटिंग पर ठंडक ज़्यादा मिलेगी?
- साधारण एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी या स्मार्ट एसी कैसे काम करता है?
- सामान्यतया कोई 1.5 टन वाला स्पि्लिट एसी कितने डिग्री के तापमान की हवा कमरे में फेंकता है?
- सामान्यतया किसी 1.5 टन के एसी में कितनी मात्रा में गैस डलती है?
- एसी फटने के संभावित कारण और आवश्यक सावधानियाँ
- एक कमरे के लिए 1 टन वाला एसी लें या 2 टन वाला?
- एसी को रिमोट से बंद करना चाहिए या स्विच से?
- क्या एसी के साथ पंखा चलाना सही है?
- एसी के ब्लोअर फैन की स्पीड कितनी रखनी चाहिए?
- एसी खरीदने के लिए कौनसा समय बेहतर रहता है?
- कार के एसी में फैन की स्पीड के साथ साथ कूलिंग कैसे कंट्रोल होती है?
- कार का एसी शुरू के थोड़ी देर बाद जबरदस्त ठंडा (Chilled) कैसे कर देता है?
- भारी ट्रैफिक में खड़े रहने पर कार की कूलिंग कम हो जाती है, ऐसा क्यों होता है?